35.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू,कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने डाला वोट…

HomeChhattisgarhरायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू,कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने डाला...

Date:

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए वोटिंग सुबह से प्रारंभ हो गयी है। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में वोट डाला है। वोटिंग को लेकर महिलाओं के साथ दिव्यांगों में भी उत्साह दिख रहा है। मठपुरेना पोलिंग बूथ में लंबी कतार लगी है। दक्षिण सीट से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 2 लाख 71 हजार से ज्यादा वोटर शामिल होंगे। इस सीट से मुख्य मुकाबला बीजेपी से सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा के बीच है। 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे। सुरक्षा के लिहाज से करीब लगभग पांच सौ जवानों के साथ पांच सीआरपीएफ कंपनियां तैनात हैं।

रायपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने वोटिंग के लिए छुट्‌टी के आदेश जारी किए हैं। सभी शासकीय/ अर्द्धशासकीय/ प्राइवेट ऑफिस में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी जो रायपुर दक्षिण विधानसभा के मतदाता हैं, उन्हें पूरे दिन की छुट्‌टी दी गई है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संघर्ष से शिखर तक: कोमालिका बारी की तीरंदाजी यात्रा ने रचा नया इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु विश्व कैडेट और जूनियर खिताब जीतने...

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...