बोलेरो से टकराई बाइक, दो लोगों की मौके पर ही मौत:

HomeCHHATTISGARHबोलेरो से टकराई बाइक, दो लोगों की मौके पर ही मौत:

Date:

नेशनल हाईवे पर बोलेरो से टकराकर बाइक चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुटी | घटना नेशनल हाइवे 130 सी में देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल ग्राम के पास की है |

देवभोग से जा रही बोलेरो वाहन से मूडागांव की ओर से आ रही बाइक की सीधी टक्कर हो गई | टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक व सवार 20 मीटर दूर फेंका गए | हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए | वहीं बोलेरा का सामने का हिस्सा उखड़ गया है | हादसे में बाइक चालक भवनों मांझी उम्र 35 साल व सवार दुलार मांझी उम्र 50 वर्ष की मौके पर मौत हो गई | दोनों आपस में ममेरा भाई हैं, जो निजी काम से रात्रि लगभग मुड़ागांव से देवभोग की ओर आ रहे थे |

बोलेरो खोखमा ग्राम का है, जो सराईपानी से आए मरीज को लेकर वापस लौट रही थी | हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है | दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों ने एम्बुलेंस 108 को दिया | मौके से दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार और चालक को मृत घोषित कर दिया | देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने कहा कि अपराध कायम कर मामले की जांच की जा रही है | घटना की वजह लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना प्रतीत हो रहा है | सड़क चौड़ी होने के बावजूद आपस में टकराना समझ से परे है | शव को शवगृह भेज दिया गया है | पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध सागौन लकड़ी जब्त; कीमत लगभग 85 हजार रुपए…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंसकोरबा के भूलसीडीह क्षेत्र में रात्रि...

मुख्यमंत्री साय ने किया शिव अभिषेक, 1.11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान में हुए शामिल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंससावन सोमवार और नागपंचमी पर मुख्यमंत्री...

सूरजपुर में बारिश का कहर: सड़कें-पुलिया बहीं, मकान गिरे, बरगा नदी के उफान से कई गांवों का संपर्क टूटा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ सूरजपुर, छत्तीसगढ़। जिले के दूरस्थ चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में...