बलरामपुर पुलिस कस्टडी में मौत…कांग्रेस करेगी प्रदर्शन…

HomeCHHATTISGARHबलरामपुर पुलिस कस्टडी में मौत...कांग्रेस करेगी प्रदर्शन...

Date:

रायपुर : 03 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बलरामपुर पुलिस कस्टडी में मौत को लेकर कांग्रेस एक बार फिर से प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। आज कांग्रेसी सभी जिलों में एक दिवसीय धरना देंगे। वरिष्ठ नेता जिस क्षेत्र में रहेंगे, उन्हें वहीं के प्रदर्शन में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस ने सरकार से मृतक के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम करवाने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है। इससे पहले कांग्रेस इस मामले को लेकर 27 अक्टूबर को भी सभी जिला मुख्यालयों में पुतला दहन कर चुकी है। वहीं 28 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी जिले के जिला अध्यक्षों के लिए निर्देश जारी किया है, कि सभी विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी समेत सीनियर नेता प्रदर्शन में शामिल हों।

प्रदेश अध्यक्ष बैज ने इस मामले की पूरी जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में कराए जाने की मांग की है। मामले में पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी और टीआई की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले तय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ डीएसपी, आरआई और एएसपी स्तर पर व्यापक...

87 वर्षीय महिला ने मांगी इच्छामृत्यु, 90 लाख की संपत्ति हड़पने का आरोप; शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 87 वर्षीय महिला ने न्याय नहीं मिलने पर इच्छामृत्यु...

पानी मांगने के बहाने घर में घुसे युवक, दो नाबालिग बहनों को धमकाकर छीने रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस पानी मांगने के बहाने घर पहुंचे दो युवक नाबालिग बहनों...