28.1 C
Raipur
Friday, April 3, 2026

कोंडागांव: में 500-500 के 9 नोट जब्त, हो सकता है बड़ा खुलासा…

HomeChhattisgarhकोंडागांव: में 500-500 के 9 नोट जब्त, हो सकता है बड़ा खुलासा...

Date:

कोंडागांव: 03 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

कोंडागांव जिले में पुलिस ने नकली नोट के साथ उत्तराखंड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 500-500 के 9 नकली नोट मिले हैं। दिवाली त्योहार के दौरान नकली नोट को खपाने की साजिश थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले पुलिस ने ग्राम गुहाबोरांड निवासी 32 वर्षीय राजेश सोरी को 1 लाख 5 हजार रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था, लेकिन मेन सप्लायर उत्तराखंड के रुद्रपुर का निवासी प्रेमानंद सरकार उर्फ मोना मंडल फरार था। आरोपी के पास से 4500 रुपए बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नकली नोट सप्लायर प्रेमानंद सरकार कोंडागांव आया है, जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर घेराबंदी की। आरोपी को पकड़कर पूछताछ और तलाशी ली। तलाश के दौरान आरोपी के पास से नकली नोट मिले।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेन सप्लायर से पूछताछ की जा रही है कि कहां नकली नोट छापे जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी करेगी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। पुलिस जल्द नकली नोटों के इस अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा कर सकती है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की बेटियों का दमदार प्रदर्शन: झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के महिला...

दुर्ग में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर और अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: दुर्ग पुलिस ने 2 अप्रैल को दो अलग-अलग...

अंबिकापुर हवाई सेवा पर पीएम से मिले सांसद चिंतामणि महाराज, पर्यटन और शिक्षा को लेकर रखी अहम मांगें…

अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: • अंबिकापुर (दरिमा) से शुरू हुई हवाई सेवा...

हेल्थ सेक्रेटरी के नाम पर ठगी से मचा सियासी बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में हेल्थ सेक्रेटरी के नाम पर ठगी...