22.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

अडानी ने दिया बांग्लादेश को चेतावनी: 7 नवंबर तक बकाया पेमेंट नहीं तो बिजली नहीं …

HomeNationalअडानी ने दिया बांग्लादेश को चेतावनी: 7 नवंबर तक बकाया पेमेंट नहीं...

Date:

नयी दिल्ली : 03 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बांग्लादेश में बिजली का संकट गहरा सकता है। अडानी ग्रुप ने बांग्लादेश से कहा है कि वह 7 नवंबर तक बकाया पेमेंट करे। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो अडानी पावर बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई बंद कर देगा। ऐसा होने पर बांग्लादेश में बिजली का संकट पैदा हो सकता है। फिलहाल अडानी पावर ने बांग्लादेश की आधी सप्लाई रोक दी है। अडानी पावर बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति करता है। बांग्लादेश पर अडानी पावर का 850 मिलियन डॉलर (करीब 7200 करोड़ रुपये) बकाया है। इस रकम को मांगने के लिए अडानी पावर ने कई बार बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ बातचीत की लेकिन कोई हल नहीं निकला। ऐसे में अडानी ने बिजली सप्लाई काटने की बात कही है।

सूत्रों के मुताबिक अडानी ने बकाया राशि का पेमेंट करने और पेमेंट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (बीपीडीबी) को 170 मिलियन डॉलर (करीब 1500 करोड़ रुपये) का लेटर ऑफ क्रेडिट (एलसी) देने को कहा था। इसे देने के लिए 31 अक्टूबर तक की समयसीमा तय की थी। बीपीडीबी ने कृषि बैंक के माध्यम से बकाया राशि के लिए एलसी जारी करने की मांग की। लेकिन यह कदम बिजली खरीद समझौते की शर्तों के अनुरूप नहीं था। डॉलर की कमी को इसका एक कारण बताया गया। ऐसे में बीपीडीबी अडानी पावर को एलसी नहीं दे पाया।

एलसी न मिलने पर अडानी पावर झारखंड लिमिटेड ने बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति आधी कर दी। ऐसे में पहले से संकट के दौर से गुजर रहे बांग्लादेश में अब बिजली का भी संकट पैदा हो गया है।अडानी पावर झारखंड बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ा बिजली आपूर्तिकर्ता है। इसके बाद पायरा (1,244 मेगावाट), रामपाल (1,234 मेगावाट) और एसएस पावर I (1,224 मेगावाट) प्लांट हैं।

बता दें कि बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई गोड्डा प्लांट से दी जाती है। इस प्लांट से बांग्लादेश एकमात्र बिजली खरीदार है। बांग्लादेश को आधी सप्लाई रोकने से अडानी पावर झारखंड को 800 मेगावाट की दो यूनिट में से एक को बंद करना पड़ा है। ऐसे में इसका असर अडानी ग्रुप पर भी दिखाई देगा।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी पहल: रिंग रोड नंबर-1 की सर्विस रोड चौड़ीकरण को ₹99.72 करोड़ की मंजूरी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:रायपुर की प्रमुख यातायात धमनियों में शामिल...