37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने तहसीलदार जशपुर के प्रतिवेदन अनुसार श्री नंदन राग, सहायक ग्रेड-03, को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित ।

HomeChhattisgarhकलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने तहसीलदार जशपुर के प्रतिवेदन अनुसार श्री नंदन...

Date:

जशपुर: 01 मार्च 2023 (आनंद गुप्ता )

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने तहसीलदार जशपुर के प्रतिवेदन अनुसार श्री नंदन राग, सहायक ग्रेड-03, को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित तहसील कार्यालय जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.12.2022 से दिनांक 03.2.2023 तक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे हैं। श्री नंदन राम, सहायक ग्रेड-03 को कार्यालय कलेक्टर (जिला नजारात शाखा) के जिलानाजिर / 2022-23 जशपुर, दिनांक 31.01.2023 को जिला स्तरीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण में सम्मिलित नहीं होने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। श्री नंदन राम द्वारा लगातार बिना किसी सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित हैं। रहने के और अवेहलना करने के कारण निलंबित किया है।

इस प्रकार श्री नंदन राम, सहायक ग्रेड-03 द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना एवं स्वेच्छाचारिता किया गया है जो कि छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 एवं 07 के विपरीत होने के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 में दिए गए प्रावधानों के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय जशपुर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...