34.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

बाबा सिद्दीकी मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली, सलमान की सिक्योरिटी बढ़ी…

HomeNationalबाबा सिद्दीकी मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली, सलमान की सिक्योरिटी...

Date:

मुंबई: 14 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

मुंबई में NCP (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। लॉरेंस गैंग द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने का पोस्ट करने वाले शुभम सोनकर नाम के युवक के भाई प्रवीण को पुणे से अरेस्ट किया।

इधर, रविवार देर रात 10.30 बजे मुंबई के मरीन लाइंस स्टेशन के सामने बड़ा कब्रिस्तान में बाबा सिद्दीकी को दफनाया गया। उन्हें स्टेट ऑनर भी दिया गया। कब्रिस्तान में सिद्दीकी के परिवार के अलावा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, छगन भुजबल, प्रफुल पटेल समेत अन्य नेता मौजूद रहे। सिद्दीकी की शनिवार रात 9.30 बजे के करीब बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें 3 गोलियां मारी गई थीं। मुंबई क्राइम ब्रांच में इस मामले में अबतक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 3 आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरियाणा के गुरमेल, यूपी के धर्मराज और पुणे से गिरफ्तार प्रवीण सोनकर है। तीन आरोपियों के अलावा यूपी के शिव, पंजाब के जीशान अख्तर और शुभम सोनकर की तलाश जारी है। शुभम और प्रवीण भाई हैं।

मुंबई कोर्ट ने रविवार को आरोपी गुरमेल को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा। दूसरे आरोपी धर्मराज ने खुद को नाबालिग बताया है, जिसकी जांच की जा रही है।

सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई लॉरेंस का नाम सामने आने के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। लॉरेंस गैंग ने इसी साल अप्रैल में सलमान के घर पर फायरिंग करवाई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या शनिवार रात को उनके विधायक बेटे जीशान के बांद्रा स्थित ऑफिस के सामने की गई थी। उन्हें तीन गोलियां मारी गईं थीं। वे इसी साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर अजित पवार की NCP में शामिल हुए थे। सिद्दीकी बांद्रा से 3 बार विधायक रह चुके थे।

बने रहिये ,www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में बड़ी कटौती, क्या आम जनता को मिलेगी स्थायी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बातें पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद...

तेल की कीमतों में उछाल: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर भारतीय जेब पर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नायरा एनर्जी ने पेट्रोल...