29.1 C
Raipur
Saturday, May 16, 2026

छुट्टी लेकर घर निकले मेडिकल स्टूडेंट की डैम में डूबने से हुई मौत…

HomeChhattisgarhAmbikapurछुट्टी लेकर घर निकले मेडिकल स्टूडेंट की डैम में डूबने से हुई...

Date:

अंबिकापुर : 14 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले में रविवार के दिन के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले एक छात्र की डेम मे डूबने से मौत हो गई है,बताया जा रहा है, की मृतक छात्र अपनेअन्य दोस्तों के साथ डेम मे घूमने गया था, जहा आज सुबह नहाने के दौरान घूंघुट्टा नदी में डूबने से छात्र की मौत हो गई। वहीं, घंटों की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने छात्र के शव को बरामद कर लिया है और मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, मृतक छात्र का नाम ईशु चंद्राकर है जो कवर्धा जिले का रहना वाला है। वह अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र अपने सात दोस्तों के साथ शनिवार को कुंवरपुर डैम घूमने गए हुए थे और वहां रात को रूके थे। रविवार को करीब 9 बजे सभी दोस्त अम्बिकापुर आने वापस निकल पड़े। लेकिन रास्ते मे ही उदयपुर ढाब के घुनघुट्टा नदी के पास सभी रूक गए। डैम के पास पहुंचे दो लोग उसमें उतरकर नहाने चले गए। इसी दौरान मृतक ईशु चंद्राकर गहरे पानी मे चला गया और डूबने लगा। आनन फानन मे सभी दोस्तों ने आवाज लगाना शुरू किया। उनकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन, तब तक देर हो गई थी और ईशु की डूबने से मौत हो चुकी थी। इधर इस बात की जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने मृतक ईशु के शव को बाहर निकाला और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी।

पूरे मामले को लेकर मणीपुर थाना प्रभारी दुर्गेश्वरी चौबे ने बताया कि मृतक ईशु चंद्राकर मेडिकल हॉस्टल मे रहकर पढाई करता था। उसने अपने घर जाने के लिए छुट्टी ली थी। लेकिन, वो घर न जाकर डेम मे दोस्तों के साथ नहाने चला गया। इसी दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई है। फिलहाल शव को मेडिकल अस्पताल मे रखवाया गया है और परिजनों के आने के बाद पीएम किया जाएगा।

visit on : www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में महिला कांग्रेस नेताओं की सौजन्य मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा…

रायपुर / छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने...

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...