21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

बिलासपुर में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला,पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों से हुआ विवाद;आरोपियों की तलाश जारी…

HomeChhattisgarhबिलासपुर में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला,पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों से...

Date:

बिलासपुर : 13 अक्टूबर 2024( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बिलासपुर में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

ग्राम लखराम निवासी सुखमनी केंवट गृहणी हैं। शुक्रवार की दोपहर उनकी भाई बहू पुष्पा केंवट ने मोबाइल से कॉल कर बताया कि पड़ोस में रहने वाले शिवकुमार साहू और उसकी पत्नी मीना साहू उसके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। उसके घर में परिवार के कोई सदस्य नहीं है और वह अकेली है।

कुल्हाड़ी से किया हमला

इस पर सुखमनी अपने मायके पहुंची। वह पड़ोसियों को समझाने के लिए जा रही थी। उसके पीछे उनकी मां फूलकुंवर भी पीछे-पीछे चली गई। फूलकुंवर को देखते ही शिवकुमार और उसकी पत्नी ने गाली देने लगे। इसका विरोध करने पर शिवकुमार ने फूलकुंवर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।

मोहल्लेवालों ने किया बीच-बचाव

कुल्हाड़ी से हमला करते देख मोहल्ले के लोगों ने शिवकुमार को रोकने की कोशिश की। लेकिन, वह नहीं माना। इस बीच उन्होंने बीच-बचाव का विवाद को शांत कराया। तब तक कुल्हाड़ी के हमले से घायल महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई।

परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस के डायल 112 की मदद से घायल महिला को रतनपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सिम्स भेज दिया गया।

हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज

इस घटना के बाद हमलावर वहां से भाग निकले। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। साथ ही उनके संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। हालांकि, अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related