35.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

रायपुर में शेयर ट्रेडिंग के बहाने 7 लाख की ठगी,बैंक खाते में 3 करोड़ का मिला लेन-देन, दोगुना का लालच देकर ऐठे पैसे…

HomeChhattisgarhरायपुर में शेयर ट्रेडिंग के बहाने 7 लाख की ठगी,बैंक खाते में 3...

Date:

रायपुर : 13 अक्टूबर 2024 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

रायपुर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक के साथ धोखाधड़ी की गई है। दोगुना लाभ का लालच देकर युवक से उसके दोस्त से ही 7 लाख वसूल लिए। फिर दूसरे युवक के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। आरोपियों के बैंक खाते से पुलिस को करीब 3 करोड़ के लेन-देन के सबूत मिले है। जिससे आशंका है कि इन्होंने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।

मंदिर हसौद के मुनगी गांव निवासी पीड़ित कुबेर वर्मा ने मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि, दोस्त भुनेश्वर साहू शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करता है। उसने पैसे लगाने से दोगुना लाभ मिलने की बात कही। कुबेर वर्मा दोगुना लाभ के लालच में फंस गया।

7 लाख रुपये नगद दिए

भुनेश्वर साहू पर विश्वास कर शत्रुघ्न वर्मा और कुछ अन्य लोगों के बैंक खाते में किस्तों में 7 लाख रुपए जमा करा दिए। तीन-चार महीने बाद जब कुबेर ने भुवनेश्वर से अपने पैसों को लेकर संपर्क किया तो उसका मोबाइल बंद आया। कुबेर को शक हुआ तो वह भुवनेश्वर के घर पहुंच गया लेकिन वो वहां पर भी नहीं मिला।

पुलिस को 3 करोड़ के लेन-देन के सबूत मिले

कुबेर को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा। मंदिर हसौद पुलिस ने इस मामले में फॉरेन एक्शन लेते हुए संदिग्ध बैंक अकाउंट से 4 लाख फ्रीज करवा दिए। इसके बाद पुलिस में आरोपियों की तलाश शुरू की।

शनिवार को पुलिस को एक आरोपी शत्रुघ्न वर्मा कि रायपुर में मौजूदगी की सूचना मिली तो उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में सनसनी: पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की हत्या कर थाने में किया सरेंडर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : राजधानी रायपुर में दोहरे हत्याकांड...