23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

ढाई लाख कैश के साथ पति-पत्नी को पुलिस ने चलती ट्रेन से पकड़ा।

HomeChhattisgarhढाई लाख कैश के साथ पति-पत्नी को पुलिस ने चलती ट्रेन से...

Date:

बिलासपुर: 01 मार्च 2023

सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई 2.5 लाख की लूट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । सरकंडा पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की टीम वर्क से पुलिस ने आरोपियों को 6 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले फोटो को लोकल ग्रुप में वायरल किया था, जिसके बाद मुखबिर ने लुटेरों की पहचान की इसके बाद पुलिस ने मुखबिर के बताए हुए एड्रेस पर दबिश दी, जहां से आरोपी फरार हो गए थे । आरोपी लूट की रकम लेकर ट्रेन से अपनी पत्नी के साथ उमरिया भाग रहा था, जिसकी जानकारी पुलिस मिली । इसके बाद पुलिस ने पेंड्रारोड पर स्थानीय पुलिस और जीआरपी को अलर्ट कर आरोपियो को पकड़ लिया. आरोपियों से पुलिस ने लूट की रकम और घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को जब्त कर लिया है । आरोपी दिलीप रेलवानी और उसकी पत्नी रूखमणी रेलवानी बिलासपुर के मसानगंज के रहने वाले है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 392,34 के तहत अपराध कायम कर लिया है ।

बता दें कि शिव कुमार चन्द्रा पिता स्व. दाउराम चन्द्रा उम्र 65 वर्ष निवासी कपिल नगर सरकण्डा ने थाने में अपराध दर्ज कराया कि वह कोल पेस्ट इंडिया लिमिटेड भोपाल म.प्र. का रिटायर्ड कर्मचारी है जो आज दिनांक 28 फरवरी को हुण्डई चौक स्थित स्टेट बैंक से चेक के माध्यम से 2,50,000 हजार रू. आहरण कर थैला में रखकर पैदल अपने घर कपिल नगर आ रहा था. दोपहर करीब 02.30 बजे घर के पहले मोहल्ले में पहुंचा था तभी एक व्यक्ति स्कूटी में आगे की तरफ से आया और रकम रखे थैला को लूट कर भाग गया था ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...