34.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

मरीन ड्राइव में चाक़ू से हमला, अस्पताल में मौत…

HomeChhattisgarhमरीन ड्राइव में चाक़ू से हमला, अस्पताल में मौत...

Date:

रायपुर : राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में एक युवक ने कैफे में काम करने वाली एक युवती पर चाकू से हमला किया और फिर मरीन ड्राइव तालाब में कूद गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार देर शाम की है, जब युवक ने कैफे में काम कर रही युवती पर अचानक हमला कर दिया। हमले में घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी युवक ने मरीन ड्राइव तालाब में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने तालाब से युवक को बाहर निकाला और उसे हिरासत में ले लिया।युवती को चाकू के हमले में गंभीर चोटें आई और उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों में दहशत.
घटना के बाद से मरीन ड्राइव इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस तरह की घटनाओं पर चिंता जता रहे हैं और पुलिस से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग कर रहे हैं।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG


स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related