34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

सुप्रीम कोर्ट से सिसोदिया के बाद कविता को मिली जमानत; शराब घोटाले में ED-CBI को झटके पर झटका…

HomeNationalसुप्रीम कोर्ट से सिसोदिया के बाद कविता को मिली जमानत; शराब घोटाले...

Date:

नई दिल्ली : 27 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आरोपी भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के. कविता को सुप्रीम कोर्ट से जमानत  मिल गई है | सुप्रीम कोर्ट ने 10 लाख के बेल बाउंड पर उन्हें जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी लगाईं | के कविता को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा | देश की सबसे बड़ी अदालत ने उन्हें यह भी कहा है कि सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश ना की जाए | के कविता को ऐसे समय पर जमानत मिली है, जब हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को भी 18 महीने बाद इसी महीने कैद से आजाद किया |

जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने कविता को जमानत देते हुए यह भी साफ किया है कि मेरिट पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की गई है ताकि ट्रायल पर कोई असर ना हो | के कविता करीब 5 महीने से जेल में बंद थीं | ED और CBI ने सिसोदिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह के कविता की भूमिका भी कथित शराब घोटाले में अहम बताई है |

चंपाई सोरेन की बगावत पर JMM का पहला रिएक्शन , जो भी छोड़कर गया…

जांच एजेंसियों ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में कहा कि BRS नेता के कविता ने मोबाइल फोन ‘फॉर्मेट’ कर दिया और उन्होंने सबूतों से छेड़छाड़ की. वहीं, के कविता ने कहा कि मोबाइल फोन ‘फॉर्मेट’ करने के आरोप ‘फर्जी’ हैं. सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसियों से पूछा कि क्या सबूत है कि BRS नेता के. कविता अपराध में शामिल थीं |

यौन अपराधों के आरोपों से हिली मलयालम फिल्म इंडस्ट्री,  इस मशहूर डायरेक्टर पर FIR

कविता की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने यह कहते हुए जमानत देने का अनुरोध किया कि उनकी मुवक्किल के खिलाफ दोनों एजेंसियों की जांच पूरी हो गई है | उन्होंने दोनों मामलों में सह आरोपी एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का भी हवाला दिया |

ख़बरें और भी, बने रहिये swatantrachhattisgarh.com के साथ,

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में बड़ी कटौती, क्या आम जनता को मिलेगी स्थायी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बातें पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद...

तेल की कीमतों में उछाल: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर भारतीय जेब पर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नायरा एनर्जी ने पेट्रोल...