36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कलेक्टर अजीत वसंत के बंगले में घुसा 5 फीट का सांप,फुकारने की आवाज सुनकर भागा सफाईकर्मी, स्नेक कैचर बोला- काटने से जा सकती थी जान…

HomeChhattisgarhकलेक्टर अजीत वसंत के बंगले में घुसा 5 फीट का सांप,फुकारने...

Date:

कोरबा : 18 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कलेक्टर अजीत वसंत के बंगले में एक जहरीला सांप निकला। बंगले में सांप फन फैलाए बैठा था, जिसे देखकर वहां मौजूद एक व्यक्ति घबरा गया। बंगले में मौजूद कर्मचारी और अधिकारियों को सूचना दी। RCRS संस्था ने सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बंगले के आंगन में सफाईकर्मी रोज की तरह शाम होने से पहले साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक सांप के फुफकारने की आवाज सुनाई दी। जब उसने पलटकर देखा तो करीब 5 फीट का सांप फन फैलाए बैठा था।

सफाईकर्मी के करीब पहुंच गया था सांप

सफाईकर्मी ने बताया कि सांप मेरे करीब पहुंच गया था। डर से मैं वहां से तुरंत भागा और अन्य कर्मचारी साथियों को जानकारी दी। इसके बाद स्नैक कैचर अविनाश यादव को बुलाया गया। स्नैक कैचर अविनाश यादव ने कहा कि सांप पर नजर बनाकर रखिए वह पहुंच रहे हैं।

सांप के काटने से हो सकती थी मौत

इस दौरान बंगले में करीब 6-7 लोग मौजूद थे। स्नैक कैचर अविनाश यादव ने सांप को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। अविनाश यादव ने बताया कि सांप बहुत खतरनाक था। अगर किसी को काट लेता तो मौत भी हो सकती थी। समय रहते अगर नजर नहीं पड़ती तो बड़ी घटना घट सकती थी।

बता दें कि बंगले में जिस वक्त सांप निकला था। उस समय कलेक्टर अजीत वसंत बंगले में मौजूद नहीं थे।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...