32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

कोरबा में कर्नल के भाई के घर पर चोरों का धावा, कैश और जेवर लेकर फरार…

HomeChhattisgarhकोरबा में कर्नल के भाई के घर पर चोरों का धावा, कैश...

Date:

कोरबा : 12 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

जिले में चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं. चोरों ने एडिशनल एसपी (ASP) और सेना में कर्नल के ठेकेदार भाई के घर में सेंधमारी की है. चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे और घर में रखी चांदी की मूर्तियां, सोने के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में अग्रोहा भवन के पीछे स्थित श्याम गोयल के आवास पर हुई है

जानकारी के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा गोयल दूसरे जिले में पदस्थ हैं और उनके भाई श्याम गोयल, जो एक ठेकेदार हैं. वे परिवार के साथ बाहर गए हुए थे. जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है. चोरों ने घर से 2 लाख 50 हजार रुपये की सोने और चांदी की मूर्तियों के साथ-साथ नगदी रकम चोरी कर ली है. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई है. बता दें कि चोरी की ये घटना कोतवाली थाना के पीछे महज 700 मीटर की दूरी अग्रोहा भवन के पीछे हुई है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल कर चोरों की पहचान की कोशिश में जुटी हुई है.

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...