30.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

घर में घुसकर चाकू से किया हमला,आदतन अपराधी निकला आरोपी,थानों में 16 मामले हैं दर्ज…

HomeChhattisgarhघर में घुसकर चाकू से किया हमला,आदतन अपराधी निकला आरोपी,थानों में 16...

Date:

दुर्ग : 12 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

दुर्ग जिले के भिलाई नगर पुलिस ने बजरंग चौक रुआबांधा स्थित एक मकान में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आदतन अपराधी किस्म का है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आरोपी पारस मंडल उर्फ बिट्टू (25) बजरंग चौक का निवासी है। दुर्गेश जोशी (16) ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि, 10 अगस्त की रात साढ़े 8 बजे वो लोग अपने घर पर थे। इसी दौरान पारस मंडल उर्फ बिट्टू ने घर में घुसकर दुर्गेश पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया।

इसके बाद घर के लोग दुर्गेश को लेकर थाने पहुंचे। दुर्गेश ने भिलाई नगर पुलिस में पूरी जानकारी दी। पुलिस ने उसका मुलाहिजा कराया और उसके बाद आरोपी बिट्टू के खिलाफ धारा 296, 333,109 BNS 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस के डर से भाग गया था आरोपी

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस की एक टीम रुआबांधा पहुंची। वहां पता चला कि बिट्टू घर से भाग गया है। इसके बाद पुलिस की टीम ने जगह-जगह छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी अपने घर रात में आया है। इसके बाद पुलिस ने उसे तड़के छापेमारी कर गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...