दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा,भूपेश, बैज समेत सीनियर नेताओं से बात करेगी मोइली कमेटी…

HomeCHHATTISGARHदिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा,भूपेश, बैज समेत सीनियर नेताओं...

Date:

रायपुर : 12 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

लोकसभा चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी दिल्ली में आज छत्तीसगढ़ के नेताओं से वन-टू-वन चर्चा करेगी। इसके लिए पार्टी के लगभग सभी सीनियर नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। आज होने वाली चर्चा के बाद ही कमेटी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को फाइनल रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर कदम बढ़ाया जा सकता है।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पीसीसी अध्यक्ष दीपक वैज, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम, फूलोदेवी नेताम, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगिड़ समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

कमेटी आखिरी बार नेताओं से चर्चा करेगी

कमेटी के चेयरमैन और पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि अपनी रिपोर्ट में आए तथ्यों को लेकर कमेटी आखिरी बार वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेगी।

प्रदेश प्रभारी भी हो सकते हैं बैठक में शामिल

लोकसभा चुनाव में हार के कारणों को लेकर वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली की अगुवाई में गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट को लेकर संगठन में हलचल बढ़ गई है। आज होने वाली चर्चा में प्रदेश के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट और कमेटी के सदस्य हरीश चौधरी भी शामिल हो सकते हैं।

माना जा रहा है कि इस चर्चा के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट अनुशंसाओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंप देगी।

रिपोर्ट के आधार पर संगठन में बदलाव की संभावना

मोइली कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद संगठन को लेकर निर्णय होंगे। नई नियुक्तियों को हरी झंडी से लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी वर्षों के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इस चर्चा को संगठन की आगामी रणनीतियों के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...