27.4 C
Raipur
Tuesday, March 17, 2026

हाथी ने ली महिला की जान, पांच मवेशियों को भी कुचला …

HomeChhattisgarhहाथी ने ली महिला की जान, पांच मवेशियों को भी कुचला ...

Date:

कोरबा : 09 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

जिले में हाथियों के गतिविधि की खबरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही थी। हाथियों का दल जांजगीर जिले से कोरबा के खदान इलाके में दाखिल हुए थे। हालांकि बाद म पुष्टि हुई कि लोनर हाथी था। भटका हुआ यह हाथी गेवरा खदान से लगे भिलाई बाजार से होते हुए नरई बोध, गेवरा बस्ती से होकर खोडरी पहुंचा था। यह हाथी लगभग दिनभर हाथी खोडरी ग्राम के वृंदावन में डेरा जमाये हुए था। वही अंधेरा होने के बाद वह बाहर आया और पाली की तरफ बढ़ गया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों का सामना उस हाथी से हो गई। इनमे दो महिलायें थी जिसे हाथी मौके पर ही कुचल दिया। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

ख़बरों के मुताबिक़ हाथी ने सुबह भी एक महिला को अपना शिकार बनाया था। इस तरह एक ही दिन में कोरबा जिले में हाथी के हमले से तीन-तीन लोगों ने जान गंवा दी। इस घटना के बाद कटघोरा वनमंडल के अफसर और कर्मचारियों के साथ क्षेत्र की पुलिस भी सक्रिय हो गई हैं। वह लगातार हाथी की गतिविधि पर नजर बनाये हुए हैं। रहवासीलाके में लोनर हाथी के चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ हैं।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गढ़फुलझर के होला मोहल्ला में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, नानकसागर को विकसित करने 2.50 करोड़ की स्वीकृति…

बसना /महासमुंद/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• बसना क्षेत्र के ऐतिहासिक गढ़फुलझर...