26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

DGP अशोक जुनेजा ने नक्सल अभियान की समीक्षा ली |

HomeChhattisgarhDGP अशोक जुनेजा ने नक्सल अभियान की समीक्षा ली |

Date:

नारायणपुर : 28 फरवरी 2023 (सुनील राठोर )

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा आज जिला मुख्यालय नारायणपुर में जिला नारायणपुर, कांकेर एवं कोंडागांव के नक्सल अभियान की समीक्षा किया गया है | गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, एवं उपमहानिरीक्षक आर. एन. दास आज नक्सल अभियान की समीक्षा हेतु जिला जिला नारायणपुर के दौरे पर हैं | जहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला नारायणपुर ,कोंडागांव , कांकेर एवं तीनों जिलों में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बल (आइटीबीपी., बीएसएफ. एसएसबी. एवं सीआरपीएफ.) के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लिया गया ! जिसमें जिलों में चल रहे नक्सल अभियान की जानकारी एवं पिछले कुछ समय से क्षेत्र में हो रहे नक्सल गतिविधियों और घटनाओं के संबंध में चर्चा किया गया | क्षेत्र में हो रहे हो विकास कार्यों के दौरान सुरक्षा एवं सावधानियां तथा नक्सल अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं | समीक्षा बैठक में डीजीपी जुनेजा , एडीजीपी विवेकानंद , डीआईजी एसआईबी. आर.एन. दास, डीआईजी बीएसएफ तेजेंदर पाल सिद्धू, डीआईजी आइटीबीपी, युद्धवीर सिंह राणा, पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कोंडागांव दिव्यांग कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर पुष्कर शर्मा एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बल , जिला के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...