34.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

प्रमोशन के लिए राज्य सरकार ने प्रक्रिया शुरू की , इन 19 अफसरों की मांगी रिपोर्ट |

HomeChhattisgarhप्रमोशन के लिए राज्य सरकार ने प्रक्रिया शुरू की , इन 19...

Date:

रायपुर : 28 फरवरी 2023.

 सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा से आई.ए.एस. प्रमोशन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। 2000 बैच के डॉ. संतोष कुमार देवांगन के साथ-साथ 2008 और 2010 बैच को मिलाकर 19 अधिकारियों की रिपोर्ट मंगाई गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संभाग कमिश्नर से एक हफ्ते के भीतर इन अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों या विभागीय जांच की जानकारी मांगी गई है | रिपोर्ट के आधार पर इनके नाम 2021-22 के सलेक्ट लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में छत्तीसगढ़ में आईएएस की संख्या 202 कर दी है | आई.ए.एस. के 6 और राज्य सेवा से प्रमोशन के 3 पद बढ़ाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में 2021 से राज्य सेवा के अधिकारियों के प्रमोशन नहीं हुए हैं | इस साल रिटायर होने वाले अधिकारियों को जोड़ दें तो 13 पद खाली होंगे, जिन पर अधिकारियों के प्रमोशन की कवायद शुरू की गई है। जिनके नाम इस प्रकार हैं |

डॉ. संतोष कुमार देवांगन,श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, श्री अश्वनी देवांगन, सुश्री रेणुका श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय, सौम्या चौरसिया, रीता यादव, लोकेश कुमार, आरती वासनिक, प्रकाश कुमार सर्वे, श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, सुश्री तनुजा सलाम, सुश्री लीना कोसम, श्री तीर्थराज अग्रवाल, श्री अजय कुमार अग्रवाल, श्री सौमिल रंजन चौबे, श्री देवनारायण कश्यप, श्री छन्नूलाल मारकण्डेय और श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...