30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

मोटी कमाई का झांसा देकर महिला से ठगे 17 लाख,भिलाई में खुद को ठेकेदार बताया, इन्वेस्ट करने के नाम पर किया ठग…

HomeChhattisgarhमोटी कमाई का झांसा देकर महिला से ठगे 17 लाख,भिलाई में खुद...

Date:

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मुख्यमंत्री सड़क निर्माण कार्य में पैसा इन्वेस्ट करने और अच्छी कमाई का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला से करीब 17 लाख रुपए ले लिए। उसे 1 साल में वापस लौटाने का विश्वास दिलाया, लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी शख्स ने पैसे नहीं लौटाए। परेशान होकर पीड़ित ने भिलाई-3 थाने FIR दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि उत्तर वसुंधरा नगर भिलाई-3 का निवासी चंद्रिका सिंह यादव (51वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एमजीएम स्कूल के पास सेक्टर 06 के पास रहने वाले बसंत साहू (52 वर्ष) से कई सालसे जान पहचान है। वह सड़क निर्माण ठेकेदारी का काम करता है।

पैसा इन्वेस्ट करने का दिया झांसा

आरोपी ने महिला से कहा कि उसे मुंगेली जिले में मुख्यमंत्री सड़क निर्माण योजना का काम मिल रहा है और बड़ा काम है। अभी उसके पास पैसा नहीं है। उसने महिला को पैसा इन्वेस्ट करने की बात कही और कहा कि इसमें बहुत लाभ मिलेगा और अच्छी कमाई हो जाएगी।

कुछ दिन बाद आरोपी ने फिर मांगे रुपए

महिला ने विश्वास कर 1 दिसंबर 2015 को अपने पास घर में रखे 05 लाख रुपए, अपने बड़े भाई से 05 लाख रुपए लेकर कुल 10 लाख रुपए बसंत साहू को दिए। फिर कुछ दिन बाद बसंत साहू ने फिर से रुपए की मांग की।

अब तक नहीं किए रुपए वापस

महिला ने 12 जनवरी 2016 को भाई चंद्रजीत सिंह यादव से रुपए लेकर बसंत साहू को 7 लाख रुपए दिए। 1 साल बाद महिला ने बसंत साहू को अपने दिए पैसे वापस मांगे तो उसने कहा अभी उसका काम चल रहा है, थोड़े समय बाद वापस कर देगा। लेकिन आरोपी ने अब तक रुपए वापस नहीं किए।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...