34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर कांग्रेस असमंजस पड़ी ..

HomeChhattisgarhमनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर कांग्रेस असमंजस पड़ी ..

Date:

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के सामने असमंजस की स्थिति निर्मित हो गयी है | कांग्रेस के नेताओं को ये समझ में नहीं आ रहा कि आम आदमी पार्टी के उप मुख्यमंत्री के गिरफ्तारी का विरोध करें कि न करें | असल बात यह है कि दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सोमवार को मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की थी | उनका कहना है कि सतेंद्र जैन और मनीष सिसोदिया का केजरावील को बचाव नहीं करना चाहिए| दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रवक्ता जयराम रमेश ने सोमवार देर शाम को ट्विट कर गिरफ्तारी को गलत बताया| कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने किसी व्यक्ति या मामले का उल्लेख किए बगैर ट्वीट किया, ‘कांग्रेस का मानना रहा है कि मोदी सरकार में ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाएं राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न का हथियार बन चुकी हैं.’ उन्होंने दावा किया, ‘ये संस्थाएं अपना पेशेवर होने का चरित्र खो चुकी हैं | विपक्षी नेताओं को चुनिंदा ढंग से निशाना बनाया जा रहा है ताकि उनकी प्रतिष्ठा खत्म की जाए |

कांग्रेस ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अदालत ने पांच दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है | उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने सिसोदिया की गिरफ्तारी का स्वागत किया था |  रविवार दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने आबकारी नीति घोटाला मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को स्वागत योग्य कदम करार देते हुए दावा किया था कि आप ने ‘‘संपत्ति बटोरने के लिए सत्ता का इस्तेमाल किया’. चौधरी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘भ्रष्ट सौदे’ के मुख्य साजिशकर्ता हैं और उन्हें (केजरीवाल को) भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए |  

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related