20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

21वां अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न |

HomeChhattisgarh21वां अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न |

Date:

कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन: दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीते
कुलपति डॉ. चंदेल ने पदक विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया

रायपुर, 27 फरवरी 2023


इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा हिसार (हरियाणा) में आयोजित 21वीं अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं के अंतर्गत दो स्वर्ण, एक रजत तथा एक कांस्य पदक अर्जित करते हुए प्रतियोगिता में छठवां स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए कृषि महाविद्यालय रायपुर के एम.एस.सी. एग्रोनॉमी के छात्र श्री विजय कुमार ने लम्बी कूद स्पर्धा में तथा एम.एस.सी. कृषि मौसम विज्ञान विभाग के छात्र श्री समीर कैमरो ने भालाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार लम्बी कूद महिला स्पर्धा में कृषि महाविद्यालय बेमेतरा की छात्रा सुश्री नीलावती नाग ने रजत पदक तथा 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में कृषि महाविद्यालय राजनांदगांव के छात्र श्री राजेश कुमार सोरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 
    विश्वविद्यालय के खिलाड़ी दल के वापस लौटने पर उनका स्वागत किया गया। विजेता प्रतिभागियों ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें प्राप्त पुरस्कारों के बारे में जानकारी दी। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने पदक विजेता खिलाडियों को सम्मानित किया। उन्होंने पदक विजेता खिलाडियों के साथ-साथ दल में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की आशा व्यक्त की। उन्होंने विश्वविद्यालय में खेलों तथा खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रशासन से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
    उल्लेखनीय है कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा इस वर्ष हिसार (हरियाणा) में 20 से 24 फरवरी तक 21वीं अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें देश भर के 66 कृषि विश्वविद्यालय की टीमें शामिल हुई थीं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का खिलाड़ियों का दल विश्वविद्यालय के क्रीडा अधिकारी डॉ. आर.के. ठाकुर एवं डॉ. सुबुही निषाद के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुआ था। विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर डॉ. जी.के. दास, लायजन अधिकारी डॉ. एल.एस. वर्मा, तकनीकी अधिकारी डॉ. बी.पी. कतलम, विभिन्न छात्रावास अधीक्षक तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...