25.6 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

विधानसभा के मानसून सत्र में आक्रमणकारी रहेगी कांग्रेस …

HomeChhattisgarhविधानसभा के मानसून सत्र में आक्रमणकारी रहेगी कांग्रेस ...

Date:

रायपुर : 22 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज सोमवार 22 जुलाई से से प्रारंभ होने जा रहा है | जिसके चलते रविवार शाम को राजधानी रायपुर के एक नजी होटल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई | जिस बैठक में विशेष बात यह रही कि वर्तमान विधायक दल के साथ पूर्व दिग्गज विधायक भी शामिल हुवे | विधायक दल के बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की |

बैठक में कांग्रेस विधायकों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,संसद ज्योत्सना महंत,पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ,मोहन मरकाम,टी.एस.सिंहदेव ,जयसिंग अग्रवाल के अलावा सत्यनारायणशर्मा ,पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू एवं गुरुचरण होरा मुख्य रूप से मौजूद रहे | बैठक में मानसून सत्र की पांच बैठकों को लेकर रणनीति बनायी गयी | जिन्हें आज से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र में मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाएंगे | जिसके चलते कांग्रेस स्थगन प्रस्ताव के जरिये वर्तमान सरकार को कठघरे में खड़ा कर सकती है | साथ ही बलौदाबाजार हिंसा मुद्दा,स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव करेगी |

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related