40.1 C
Raipur
Sunday, April 19, 2026

महादेव सत्ता एप्प: दो महीने में एकाउंट से सवा करोड़ का लेनदेन, प्लानिंग से साथ हैदराबाद पहुंची पुलिस को सफलता मिली …

HomeChhattisgarhमहादेव सत्ता एप्प: दो महीने में एकाउंट से सवा करोड़ का लेनदेन,...

Date:

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस की टीम ने सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने हैदराबाद से महादेव सट्टा ऐप का पैनल चलाने वाले सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच ऋचा मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी की भिलाई दुर्ग में कुछ सटोरी रह रहे हैं। इनका पैनल किसी बड़े शहर में ऑपरेट होता है। इसके बाद हम इस मामले की छानबीन में जुट गए। बता दें कि छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप को लेकर सियासत गर्म रहती है। पूर्व में भूपेश बघेल की सरकार के समय यह मामला आया था।

पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हमें इनपुट मिला कि विनय यादव नाम का एक युवक हैदराबाद में महादेव सट्टा ऐप का पैनल चला रहा है। इसके आधार पर दुर्ग पुलिस की एक टीम को हैदराबाद रवाना किया गया। वहां लगभग चार दिन रहकर पुलिस ने लोकेशन सर्च किया, जहां एक मकान में छापेमारी की गई। जिसके बाद वहां से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में “हम लाख छुपाएं प्यार मगर” कार्यक्रम का आयोजन, रोमांटिक गीतों से सजेगी शाम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क- रायपुर रायपुर में संगीत प्रेमियों के लिए...

तराना ग्रुप-2 की संगीत संध्या आज: शहर के कलाकार देंगे सुरों की खास प्रस्तुति…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क -रायपुर हाइलाइट बॉक्स:• 19 अप्रैल 2026,आज...