28.5 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

सुकमा में नक्सलियों ने छुपाया था विस्फोटकों का जखीरा, DRG और CRPF टीम ने किया बरामद…

HomeChhattisgarhसुकमा में नक्सलियों ने छुपाया था विस्फोटकों का जखीरा, DRG और CRPF...

Date:

सुकमा: 15 जून 2024

जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है | जिसके चलते सुरक्षा बलों ने जंगलों में माओवादियों के ठिकाने पर छापेमारी की और वहां से विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है | यह जानकारी खुद जिला पुलिस ने शुक्रवार को दी | सुकमा पुलिस के एक अधिकारी ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) की संयुक्त टीम ने कंगलटोंग जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान यह बरामदगी की है |

पुलिस अफसर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त टीम ने घटनास्थल से बैरल ग्रेनेड लॉन्चर सेल, राइफल कारतूस, थूथन लोडिंग बैरल और लकड़ी के स्पाइक्स, अन्य विस्फोटक, माओवादी दस्तावेज और स्नाइपर जैकेट बरामद किए हैं |

आपको बता दें कि पूरे छत्तीसगढ़ में पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान जारी है | जिसके तहत नक्सल प्रभावित इलाकों में छापेमारी की जा रही है. इस अभियान के चलते कई नक्सली सरेंडर कर चुके हैं और कईयों को सुरक्षा बलों ने ढ़ेर कर दिया है |

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...