29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

प्रधानमंत्री मोदी की इटली से भारत वापसी ..

HomeRaipurप्रधानमंत्री मोदी की इटली से भारत वापसी ..

Date:

रायपुर,छत्तीसगढ़ : 15 जून 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली की अपनी एक दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं | इटली में उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पोप फ्रांसिस सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की | पीएम मोदी ने इटली से रवाना होते वक्त सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन में एक बहुत ही अच्छा दिन रहा | विश्व नेताओं के साथ बातचीत की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की | “

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के लोगों और सरकार को उनके “गर्मजोशी से भरी मेहमान नवाजी” के लिए धन्यवाद दिया | उन्होंने कहा कि साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य ऐसे प्रभावशाली समाधान तैयार करना है, जो वैश्विक समुदाय को लाभ पहुंचाएं और आने वाली की पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाएं | विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के नई दिल्ली के लिए रवाना होने के साथ ही इटली की सफल यात्रा संपन्न हो गई | इस यात्रा के दौरान जी7 मंच के तहत प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई और शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के साथ इटली की साझेदारी और गहरी हुई | इटली से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की | बता दें कि ट्रूडो ने दावा किया था कि पिछले साल कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंट शामिल थे | इसके बाद यह उनकी पहली आमने-सामने की मुलाकात थी |

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...