30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

वायुसेना के कर्मचारी से 6 लाख की ऑनलाइन ठगी,हर लाइक में 50 रुपए पाने के लालच में हुए धोखाधड़ी का शिकार…

HomeChhattisgarhवायुसेना के कर्मचारी से 6 लाख की ऑनलाइन ठगी,हर लाइक में 50...

Date:

भिलाई :

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक वायुसेना कर्मी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। छुट्टियों पर घर आए सैनिक को टेलीग्राम के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया। ठग ने उसे पहले लिंक में लाइक करने का टास्क दिया और हर लाइक के पीछे 50 रुपए दिए। इसके बाद उससे 6 लाख रुपए की ठगी कर ली। पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

जामुल पुलिस ने बताया कि नितिन यादव वायुसेना में कार्यरत है। उसकी पोस्टिग नासिक (महाराष्ट्र) में है। वह 28 अप्रैल से 10 मई तक 12 दिन की छुट्टी में भिलाई आया है। उसने शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को उसके फोन में टेलीग्राम मैसेज आया था। उसमें एक अज्ञात आईडी से मैसेज भेजा गया था।

एक लाइक के पीछे 50 रुपए देने की जानकारी

मैसेज भेजने वाले ने उसे एक टास्क दिया था। उसे गूगल में जाकर पूरा करना था। उसे हर एक लाइक के पीछे 50 रुपए देने की जानकारी दी गई थी। जब नितिन ने गूगल में जाकर टास्क को लाइक किया तो उसे कई बार 50 रुपए मिले। इससे उसे यकीन हो गया कि मैसेज भेजने वाला सही आदमी है।

3 हजार रुपए लगाएगा तो उसके बदले 3900 रुपए मिलेंगे

इसी दौरान उसे एक और टास्क आया। इसमें उसे कहा गया कि वो 3 हजार रुपए लगाएगा तो उसके बदले 3900 रुपए मिलेंगे। नितिन ने 3000 रुपए लगाए तो उसे 3900 रुपए मिल गए। ठग ने नितिन को 29 अप्रैल तक फोन पे के माध्यम से आईडी में 20 हजार और 50 हजार रुपए भेजे गए।

ठग के खाते में डाले 6 लाख रुपए

इसके बाद ठग ने टॉक्स को बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया और नितिन ठग के विश्वास में इतना आ गया कि वो कई गुना मुनाफा कमाने के लिए उसके खाते में 6 लाख रुपए डाल दिया। इसके बाद ठग ने उसे पैसे नहीं भेजे। जब नितिन को ठगी का अहसास हुआ तो उसने थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...