20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रायपुर पश्चिम और उत्तर विधानसभा में विकास उपाध्याय ने किया रोड शो,लोगों ने बरसाए फूल और की आतिशबाजी…

HomeRaipurरायपुर पश्चिम और उत्तर विधानसभा में विकास उपाध्याय ने किया रोड शो,लोगों...

Date:

राखी श्रीवास्तव (उप-संपादक )

रायपुर: 03 मई 2024 रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने शुक्रवार को पश्चिम एवं उत्तर विधानसभा में धुवांधार रोड शो की शुरुआत की। 30 किलोमीटर लंबे इस रोड शो में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने विकास उपाध्याय का जोशीला स्वागत किया ।


रोड शो की शुरुआत टाटीबंध से की गयी जो आमनाका पेट्रोल पंप ,डगनिया ,रायपुरा, सुंदर नगर, स्वीपर कॉलोनी ,जीई रोड ,राजकुमार कॉलेज, चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी, अग्रसेन चौक, कबीर नगर चौक, रामनगर, खालबाड़ा, पहाड़ी चौक, मंगल बाजार, शुक्रवारी बाजार, गुढ़ियारी हनुमान मंदिर, अवधपुरी मैदान, दुर्गा चौक, पैराडाइज होटल, खमतराई, फ़ाफ़ाडीह, देवेंद्र नगर, नई मंडी ,पंडरी ,अवंती बाई चौक, शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट, कैनाल रोड होते हुए तेलीबांधा ,श्याम नगर, छत्तीसगढ़ क्लब, मोती बाग, शास्त्री चौक, काफी हाउस, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, एमजी रोड, रामसागर पारा, तात्यपारा, आजाद चौक पहुँची जहाँ गांधी पुतला के पास रोड शो का समापन किया गया।

इस दौरान रोड शो के माध्यम से जनता तक पहुंचे विकास उपाध्याय का लोगों ने जोशीले अंदाज में स्वागत किया आतिश बाजियों के साथ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं ने खूब स्वागत किया,साथ ही महिलाओं ने आरती उतारकर उनको आशीर्वाद भी दिया | कई जगह में धान और लड्डुओं से विकास उपाध्याय को तौला गया। महिलाओं ने नारियल भेंट कर उनका अभिनंदन किया,जगह-जगह रोड के दोनों किनारो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता मौजूद थे,विकास उपाध्याय ने हाथ जोड़कर कांग्रेस के पक्ष में वोट अपील की।
इस दौरान विकास उपाध्याय ने जगह-जगह सभाएं भी की सभा को संबोधित करते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि रायपुर की जनता के इस उत्साह को देखकर यह यकीन है कि रायपुर लोकसभा में इस बार परिवर्तन तय है | आम जनता बेरोजगारी महंगाई से भारी त्रस्त है, छोटे व्यापारी जीएसटी से परेशान हैं ,मोदी भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज यह स्थिति निर्मित हुई है | अच्छे दिन का सपना दिखाकर मोदी सरकार ने आम जनता को ठगने का काम किया है | पेट्रोल डीजल खाद्य पदार्थ घरेलू गैस की कीमतें लगातार बढ़ती रही, लेकिन इन सभी के दामों को कंट्रोल करने में मोदी सरकार विफल रही जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा है।

कांग्रेस पार्टी ने इन सभी से राहत देने के लिए पांच न्याय और 25 गारंटी की घोषणा की है केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही आम जनता को निश्चित तौर पर बेरोजगारी और महंगाई से राहत मिलेगी। इस रोड शो में विकास उपाध्याय के साथ शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे प्रमोद दुबे कन्हैया अग्रवाल ज्ञानेश् शर्मा सुंदर जोगी अनुराम साहू रितेश त्रिपाठी रामदास कुर्रे बंटी होरा कामरान अंसारी नीलम जगत जसबीर ढिल्लन वीरेंद्र देवांगन प्रकाश जगत सोहन शर्मा संदीप तिवारी भीम यादव योगेश तिवारी विकास अग्रवाल नीतिश शर्मा पंकज सिंह लकी ठाकुर प्रकाश माहेश्वरी संजीव विश्वकर्मा दाऊलाल साहू अरुण जांघेल कमल धृतलहरे चितरंगा साहू राकेश धोत्रे इंद्रजीत राजपूत निसार चांगल विमल गुप्ता हरीश साहू हैदर अली पंकज सिंह सीतेंद्र ठाकुर प्रकाश माणिकपुरी आशीष शिंदे दिनेश नसीने सुशील अग्रवाल नरेंद्र ठाकुर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शनिवार को होगा दक्षिण विधानसभा में रोड शो :

रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय शनिवार को दक्षिण विधानसभा में शाम 4:00 बजे रोड शो करेंगे रोड शो की शुरुआत गांधी मैदान कांग्रेस भवन से की जाएगी जो कोतवाली सदर बाजार सत्ती बाजार हंस बुक डिपो कंकाली पारा पुरानी बस्ती लिली चौक लोहार चौक लाखेनगर अश्विनी नगर सुंदर नगर मैत्री नगर रायपुरा चौक चांगोरा भाटा काला पुतला रिंग रोड चौक कुशालपुर दंतेश्वरी मंदिर गोपिया पारा महाराज बंद तालाब कैलाशपुरी मठपारा टिकरापारा संजय नगर संतोषी नगर नहर रोड पचपेड़ी नाका शैलेंद्र नगर टैगोर नगर कटोरा तालाब बूढ़ी माता मंदिर बैरन बाजार बैजनाथ पारा छोटा पारा होते हुए कांग्रेस भवन में रोड शो का समापन किया जाएगा।

ख़बरें और भी …

ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...