35.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

सुबह टहलने निकली बुजुर्ग महिला रास्ता भटकी,​​​​​​घर से 3 किलोमीटर दूर हुई बेहोश, देर रात डायल 112 ने पहुंचाया घर…

HomeChhattisgarhसुबह टहलने निकली बुजुर्ग महिला रास्ता भटकी,​​​​​​घर से 3 किलोमीटर दूर हुई...

Date:

दुर्ग :

दुर्ग में सुबह घर से टहलने निकली बुजुर्ग रास्ता भटक गई। परेशान होकर वह 3 किलोमीटर दूर बेहोश होकर गिर गई। वहां से गुजर रही एक महिला ने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद घंटे भर खोजबीन करने के बाद डायल 112 ने बुजुर्ग महिला को उसका घर ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया।

जानकारी के मुताबिक, बैकुंठधाम के पास रहने वाली एक महिला मान कुंवर धनकर (80) गुरुवार सुबह अपने घर से बाहर टहलने निकली थी। टहलते हुए वो काफी दूर निकल गई। उसे अचानक रास्ता नया लगने लगा। उसे चक्कर आया और वो बेहोश होकर वृंदा नगर कैंप 1 में सड़क पर गिर पड़ी। जिसे देख एक महिला ने डायल 112 में फोन कर बुजुर्ग के संबंध में सूचना दी।

काफी देर बाद सिर्फ बैकुंठधाम बताया

डायल 112 पर महिला की सूचना के बाद गाड़ी मौके पर पहुंची। बुजुर्ग से बातचीत कर घर का पता जानने का प्रयास किया, लेकिन वो कुछ बता ही नहीं पा रही थी। कुछ देर बाद उसके मुंह से अचानक बैकुंठधाम निकला। बुजुर्ग को तत्काल गाड़ी में बैठाकर बैकुंठधाम ले जाया गया। वहां आसपास पूछताछ करने पर भी महिला का पता नहीं चला।

तीन किलोमीटर दूर बुजुर्ग को परिजनों से मिलाया

बैकुंठधाम के पास आरक्षक रमेश जायसवाल और ड्राइवर अमन साहू दोनों ही महिला को लेकर गली-गली उसका पता ढूंढ रहे थे। तभी अचानक एक लड़के ने बुजुर्ग महिला को पहचाना, तो उसने बुजुर्ग का घर बताया।

लड़के को भी साथ गाड़ी में बैठाकर महिला के घर तक ले जाया। गुरुवार देर रात बुजुर्ग महिला को शारदा पारा कैम्प 2 में उसके घर ले जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बताया कि वे भी महिला की खोजबीन ही कर रहे थे। उन्होंने डायल 112 के कर्मियों का परिजनों ने धन्यवाद किया।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related