31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

क्रिश्चियन समाज के 500 लोग BJP में हुए शामिल,भिलाई में प्रेम प्रकाश, रिकेश सेन ने दिलाई सदस्यता, विधायक ने दिया था बयान…

HomeChhattisgarhक्रिश्चियन समाज के 500 लोग BJP में हुए शामिल,भिलाई में प्रेम प्रकाश,...

Date:

दुर्ग :

छत्तीसगढ़ के भिलाई में शाम 7 बजे वैशाली नगर विधानसभा के कैंप-1 में शारदा पारा तालाब के पास समारोह में मसीही समाज के लगभग 500 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया है। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश और वैशाली नगर विधायक रिकेश ने गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई।

वैशाली नगर विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस से प्रत्याशी रहे पूर्व पार्षद डॉक्टर दिवाकर भारती सहित दो अधिवक्ताओं ने भी इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया है। दिवाकर भिलाई केम्प क्षेत्र के सक्रिय जनप्रतिनिधि रहे हैं।

कार्यक्रम में उन्होंने घोषणा की है कि उनके सैकड़ों समर्थक भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, विधायक रिकेश सेन और पूर्व सभापति राजेन्द्र सिंह अरोरा की उपस्थिति में सभी को प्रवेश दिलाया गया है।

मसीह समाज के 500 लोग बीजेपी में शामिल

दिवाकर के साथ अधिवक्ता सुशील कुमार तिवारी और अमित चौहान ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। इसी कार्यक्रम में भिलाई मसीह समाज के केम्प मंडल के अध्यक्ष एस बाला राजू ने अपने समाज के 500 लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ली है।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक रिकेश सेन, निगम भिलाई के पूर्व सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा सहित जिला और मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...