34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

राधिका खेड़ा विवाद पर बोले भूपेश बघेल,जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी; AICC ने बैज से 24 घंटे में जवाब माँगा…

HomeRaipurराधिका खेड़ा विवाद पर बोले भूपेश बघेल,जो भी दोषी होगा उस पर...

Date:

रायपुर :

कांग्रेस की की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा के कथित विवाद को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि मामले की जांच होगी, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। राधिका ने अपने एक पोस्ट में भूपेश बघेल को भी निशाने पर लेते हुए लिखा था- ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है, लेकिन लड़की हूं, ‘लड़ रही हूं’।

दरअसल, ये विवाद मंगलवार से शुरू हुआ। राधिका ने X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- ‘मेरी 40 साल की उम्र में मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। मेरी इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई। मैं जब उससे बात करती हूं, वो मुझ पर चिल्लाता है।’ रायपुर स्थित कांग्रेस के राजीव भवन में ये बात पार्टी की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने रोते-बिलखते हुए कही।

इसके बाद उन्होंने बुधवार शाम को भी उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें लिखा- क्या पुरुषत्व-विहीन हुई ये धरा..। इसके बाद AICC मीडिया सेल के चेयरमैन पवन खेड़ा ने ने पीसीसी चीफ दीपक बैज से 24 घंटे में जवाब मांगा है।

पीसीसी चीफ से AICC ने 24 घंटे में मांगा जवाब

राधिका खेडा के लगाए गए आरोपों को लेकर AICC के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने PCC चीफ दीपक बैज को पत्र लिखा है। उन्होंने बैज से 24 घंटे के अंदर इस पूरे मामले पर जवाब मांगा है। पत्र के जरिए घटना की पूरी जानकारी पीसीसी चीफ से मांगी गई है। हालांकि अब तक पत्र को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जानिए क्या हुआ राजीव भवन में…

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि जब राधिका खेड़ा के साथ प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने बदसलूकी की तो, इसका वीडियो भी उन्होंने बना लिया। विवाद रुका नहीं और खेड़ा दफ्तर छोड़कर जाने को मजबूर हुईं। राधिका खेड़ा वीडियो में यह कहती हुई भी दिख रही हैं कि मैं पार्टी से इस्तीफा दे रही हूं, कांग्रेस पार्टी छोड़ रही हैं।

इसके बाद वे रायपुर से दिल्ली लौट गईं। अब चर्चा है कि राधिका कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सकती हैं। हालांकि इसे लेकर कांग्रेस या राधिका की ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

राधिका ट्वीट कर बोलीं- क्यों नारी लाचार है…

राधिका ने बुधवार दोपहर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ के अपने अकाउंट पर लिखा है ‘नारी तू अबला नहीं, स्वयं शक्ति पहचान। अपने हक को लड़ स्वयं, तब होगा उत्थान। क्यों नारी लाचार है, लुटती क्यों है लाज। क्या पुरुषत्व विहीन ही, हुई धरा ये आज।’

30 अप्रैल को पोस्ट में लिखा था- करूंगी खुलासा

इससे पहले मंगलवार को ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के अपने अकाउंट पर राधिका ने इस विवाद के फौरन बाद एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा- कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा- करूंगी खुलासा।

पवन खेड़ा बोले- राधिका हमारी काबिल सहयोगी

कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा और संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद के बीच विवाद को लेकर कांग्रेस मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा था कि राधिका खेड़ा हमारी काबिल सहयोगी हैं। उनके साथ क्या हुआ, इसकी जांच होकर रहेगी। किसने उनके मन को दुखाया है, यह हम आपस में सुलझा लेंगे।

पायलट ने कहा- हमारी पार्टी एकजुट है

राधिका खेड़ा विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी बेबुनियाद और बेवजह के मुद्दों को उठाकर चर्चा को डायवर्ट करना चाहती है। हम चाहते हैं कि संवाद हो, विकास पर हो। पांच महीने से बीजेपी की सरकार है, जिसमें कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एकजुट है और हम चुनाव जीत रहे हैं।

साव बोले- यही कांग्रेस के हालात

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, राधिका खेड़ा अब कांग्रेस पार्टी से ही लड़ रही हैं। उन्हें जिस तरह अपमान सहना पड़ा है, कांग्रेस नेत्री को कांग्रेस भवन में कांग्रेस के नेताओं से लड़ना पड़ रहा है, यही कांग्रेस के हालात हैं। साव ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस में जिस तरह भगदड़ मची है, इससे साफ होता है कि न पार्टी के पास नीयत है, न नेता और न ही नेतृत्व है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...