24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

जनता हमारे साथ खड़ी हैं अपने वोट की चोट से आपको जवाब देगी : नबीन

HomeRaipurजनता हमारे साथ खड़ी हैं अपने वोट की चोट से आपको जवाब...

Date:

रायपुर: 01 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कोरबा में आयोजित संवाददाता सम्मलेन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज जो वातावरण है कहीं ना कहीं आज मोदी मय वातावरण दिख रहा है आज पूरे वातावरण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी लोगों की जुबान पर हैं। पहली बार छत्तीसगढ़ पूरी तरह से कीर्तिमान रचेगा और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें कमल के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में जाएगी। आज छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा क्षेत्र में हमने भ्रमण किया है और सभी जगहों में हम मजबूत हैं और जिस प्रकार से माहौल है उसे देखकर लग रहा है कि जिस तरह से हमें 2023 के विधानसभा चुनाव में जो समर्थन मिला उससे और अधिक इस बार भी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन मिल रहा है। 

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने सवाल करते हुए कहा कि यह कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्यों लाठी  मारना चाहते हैं? क्यों उनके लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं? क्योंकि कांग्रेस को डर है कि मोदी ने जो जनता की सेवा की है और कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर चोट किया है इसलिए कांग्रेस को डर है। मोदी ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया है इसलिए कांग्रेस को डर है। मोदी ने किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस दिया है । मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य को ट्राइबल मुख्यमंत्री दिया है । मोदी जी को लाठी मारने का जो सपना है उसका जवाब जनता अपने वोट की चोट से आपको देगी। कांग्रेस के लोग कहीं न कहीं अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि हमारे भाजपा कार्यकर्ता खड़े हैं आप लाठी चलाकर तो देखो जनता हमारे साथ खड़ी हैं अपने वोट की चोट से आपको जवाब देगी। कहीं ऐसा न हो आप जमानत जब्त होने की स्थिति में न आ जाए।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भूपेश बघेल की सीट बच रही हैं क्या? दावा कर सकते हैं।‌ डॉ. महंत की लाठी ने डबल प्रहार किया है जो खेल खेला है जनता तो उसका जवाब दे रही है और महंत ने भूपेश बघेल से अपनी पुरानी दुश्मनी का हिसाब कर लिया है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिसने सनातन परंपराओं पर चोट पहुंचाई सनातन धर्म का अपमान किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुत्र के विरोध में कांग्रेसियों ने कुछ नहीं बोला। आज उनको शिव का अवतार बनने की इच्छा हो रही हैं उस समय टोपी पहनने बेताब थे। कांग्रेसी नेता राम को हराएंगे बोलते हैं भगवान श्री राम एक परंपरा है भारत की संस्कृति है भारत का संस्कार है। त्रेता में भगवान राम ने रावण को हराया था और इस समय कलयुगी रावणों की हार होगी। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक अकलतरा सौरभ सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।

ख़बरें और भी,बने रहिये www.swatantrachhattisgarh.com पर

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...