28.2 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

रायपुर-दुर्ग-बस्तर संभाग में आज हल्की बारिश के आसार,बिजली गिरने और अंधड़ चलने की भी संभावना; 42.2 डिग्री टेंपरेचर के साथ दुर्ग आज सबसे गर्म…

HomeRaipurरायपुर-दुर्ग-बस्तर संभाग में आज हल्की बारिश के आसार,बिजली गिरने और अंधड़ चलने...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने के बाद आज फिर मौसम में बदलाव दिख रहा है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूदांबांदी के आसार हैं। इस दौरान बिजली गिरने और अंधड़ भी चलने की संभावना है। रायपुर और आसपास के जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ेगा। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 42.2 डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री बलरामपुर |

आज यहां बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के 17 जिलों में बारिश के आसार हैं। रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरिया जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और अंधड़ चलने की संभावना है।

29 अप्रैल तक यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे हवा की रफ्तार होगी।

कहां-कब बारिश के आसार

  • 28 अप्रैल: रायपुरदुर्ग, बालोद,राजनांदगांव बस्तर, कांकेर, दंतेवाडा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर जिले में बारिश के आसार।
  • 29 अप्रैल: रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, दंतेवाडा, सुकमा, बीजापुर जिले में बारिश के आसार हैं।

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। अगले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दो दिन बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होगी। पिछले 24 घंटे के दौरान रायपुर में भी तापमान बढ़कर 41.6 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, आज लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है।

बिलासपुर में तापमान 41 डिग्री के पार

शुक्रवार को बिलासपुर का तापमान 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। यहां दिन का पारा सामान्य से 1 कम रहा। रात का तापमान 25 डिग्री रहा, जो औसत से 1 डिग्री कम है।

शहरों का अधिकतम तापमान

शहरअधिकतम तापमानसामान्य से अंतर
रायपुर40 डिग्री0 डिग्री
रायपुर (माना)40 डिग्री-1 डिग्री
बिलासपुर41.6 डिग्री-1 डिग्री
अंबिकापुर39 डिग्री+1 डिग्री
पेंड्रा39.6 डिग्री+1 डिग्री
जगदलपुर39.7 डिग्री+3 डिग्री
दुर्ग42.2 डिग्री0 डिग्री
राजनांदगांव42 डिग्री

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...