चलती कार का टायर फटने से लगी आग,एयरपोर्ट से भिलाई लौट रही SUV जलकर हुई खाक…

HomeCHHATTISGARHचलती कार का टायर फटने से लगी आग,एयरपोर्ट से भिलाई लौट रही...

Date:

भिलाई :

रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई लौट रही टाटा नेक्सॉन कार भिलाई के क्रॉस ओवर ब्रिज में आग के गोले में तब्दील हो गई। कार में आग टायर फटने से लगी। आग बुझाने का कोई साधन नहीं होने से कार सवार गाड़ी से दूर खड़े हो गए। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती, तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम 7 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली कि पावर हाउस में बने फ्लाई ओवर ब्रिज में एक कार में आग लग गई है। उन्होंने बिना देरी किए एक दमकल वाहन को टीम के साथ भेजा। हालांकि दमकलकर्मी जब तक मौके पर पहुंचे, आग पूरी कार में लग चुकी थी।

कार में ब्लास्ट होने का था खतरा

पेट्रोल कार होने की वजह से उसमें ब्लास्ट होने का भी खतरा था। दमकलकर्मियों ने बड़ी सावधानी के साथ एक गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद छावनी और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ब्रिज को बंद कर वाहनों को आने-जाने से रोक दिया। अगर ये काम समय रहते नहीं किया जाता, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

टायर फटने से लगी गाड़ी में आग

गाड़ी मालिक का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। छावनी पुलिस के मुताबिक कार मालिक भिलाई कोहका का रहने वाला है। वो किसी को लेने के लिए रायपुर एयरपोर्ट गया था। वहां से लौटते समय गाड़ी में 3 युवक सवार थे। जैसे ही वे लोग क्रॉस ओवर ब्रिज के बीच में पहुंचे, उनकी गाड़ी का टायर फट गया। अधिक गर्मी होने से उसमें आग लग गई।

युवकों ने गाड़ी रोककर देखा कि टायर में आग लगी है। उनके पास आग बुझाने का कोई साधन ना होने से उन लोगों ने मदद की गुहार लगाई और कार छोड़कर दूर खड़े हो गए। जब तक छावनी पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंचती, कार पूरी तरह से जल गई।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...