28.1 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

धरसींवा में अवैध कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार,आरोपी सत्यम वर्मा उर्फ नाती के पास मिला कट्टा, आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तारी…

HomeRaipurधरसींवा में अवैध कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार,आरोपी सत्यम वर्मा उर्फ...

Date:

धरसीवा :

रायपुर के धरसींवा में शुक्रवार को पुलिस ने कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सत्यम वर्मा उर्फ नाती निवासी ग्राम चरौदा धरसींवा का होना बताया। सत्यम वर्मा उर्फ नाती के पास से 1 नग अवैध कट्टा जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, धरसींवा थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चरौदा स्थित शमशान घाट के पास एक व्यक्ति अपने पास कट्टा रखा है। थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा सत्यम वर्मा उर्फ नाती की तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा रखा होना पाया।

बता दें कि धरसींवा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों सहित एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम को अवैध रूप से पिस्टल और कट्टा रखकर घूमने वालों और इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...