18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

नक्सलियों ने की BJP नेता की हत्या,बस्तर में वोटिंग से दो दिन पहले उपसरपंच को कुल्हाड़ी से काट डाला…

HomeChhattisgarhनक्सलियों ने की BJP नेता की हत्या,बस्तर में वोटिंग से दो दिन...

Date:

जगदलपुर :

बस्तर में लोकसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक 2 दिन पहले नक्सलियों ने नारायणपुर के BJP नेता और उपसरपंच की हत्या कर दी है। देर रात नक्सली उपसरपंच पंचम दास के घर पहुंचे। इसके बाद दरवाजा तोड़ा और कुल्हाड़ी से हमला कर पंचम दास को मार डाला।

वारदात के बाद मौके पर नक्सली पर्चे भी फेंके गए हैं। जिसमें लिखा है कि, उपसरपंच और बीजेपी नेता पंचम दास मानिकपुरी पुलिस के गोपनीय सैनिक के रूप में काम कर रहा था। इसलिए PLGA ने उसे मौत की सजा दी है।। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। गृह मंत्री ने घटना को नक्सलियों की कायराना हरकत बताया है

पिछले कई दिनों से नक्सलियों के टारगेट पर थे
पंचमदास मानिकपुरी जिले के दंडवन गांव के रहने वाले थे। लंबे समय से बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे। वर्तमान में संगठन ने इन्हें शक्ति केंद्र सह प्रभारी का जिम्मा दिया था। बताया जा रहा है कि, ये पिछले कई दिनों से नक्सलियों के टारगेट पर थे।

पहले भी दे चुके थे जान से मारने की धमकी

नक्सली इन्हें पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके थे। मंगलवार देर रात सादे कपड़ों में नक्सली इनके घर पहुंच गए। पहले घर का लकड़ी का दरवाजा तोड़ा। फिर अंदर घुसकर पंचमदास पर कुल्हाड़ी से वारकर काट डाला। नक्सल संगठन की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

ये नक्सलियों की कायराना हरकत- विजय शर्मा

बीजेपी नेता की हत्या पर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों ने कायराना ढंग से उप सरपंच पंचम दास की हत्या की है। उन्होंने कहा कि आपके हाथ में बंदूक है तो आप किसी को भी मार देंगे।

सरकार चर्चा के लिए तैयार- विजय शर्मा

गृह मंत्री ने कहा कि सरकार नक्सलियों से बातचीत के लिए हर पल तैयार है। संगठन, गुट या किसी भी माध्यम से चर्चा के लिए राजी हैं। उन्होंने कहा कि खून-खराबा खत्म होना चाहिए और बस्तर के हर गांव तक विकास पहुंचना चाहिए।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...