23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कोरबा में देशी कट्टे के साथ घूम रहा युवक गिरफ्तार,ग्राहक की तलाश में घूम रहा था,पुलिस ने पकड़ा; आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई…

HomeChhattisgarhकोरबा में देशी कट्टे के साथ घूम रहा युवक गिरफ्तार,ग्राहक की तलाश...

Date:

कोरबा :

कोरबा जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध देशी कट्टे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विशाल साहू है, जो कट्टा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी विशाल कुमार पुरानी बस्ती का रहने वाला है। उसने देशी कट्टा अपने पास रखा था। उसका संदिग्ध लोगों के साथ उठना-बैठना भी था, ऐसे में उसके किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की भी आशंका थी।

आरोपी के पास से देशी कट्टा बरामद

पुलिस को मुखबिरों से आरोपी विशाल के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की नजर उस पर थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से देशी कट्टा बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो बाहर से कट्टा लाया था और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था।

सिटी कोतवाली प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि आरोपी के पुराने मामले खंगाले जा रहे हैं। ये भी पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ कौन-कौन से लोग शामिल हैं। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...