26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

विधायक निवास पहुँची सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, सौंपा ज्ञापन।

HomeChhattisgarhविधायक निवास पहुँची सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, सौंपा ज्ञापन।

Date:

सैकड़ो की संख्या में विधायक निवास पहुँची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका सौंपा ज्ञापन कहा जल्द हमारी मांगो को मानते हुवे अपना वादा निभाऐ भुपेस सरकार…..

पत्थलगांव : 26 फरवरी 2023 (संजय तिवारी)

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन एवं श्रीमती अनिला भेडिया मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग छ.ग. शासन के नाम पत्र में पत्थलगांव विधानसभा के परियोजना अध्यक्ष पत्थलगांव से ऊषा यादव- लुड़ेग , सुनीता नाग- बागबहार से शोभन्ति पैंकरा- डोकड़ा से प्रतिभा शर्मा – कांसाबेल से पोलिना सिदार सचिव कुंती सिदार, दिपांति एनिमा सरिता और रोशलीन के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और सहायिकाओ ने अपनी मांगों के लिए नारे लगाए उन्होंने कहा की लगातार हमारी उपेक्षा होती जा रही है। राज्य की भुपेश सरकार को हमारी मागों का जल्द निराकरण करते हुए हमारी मांगो को मानना चाहिए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने अपनी मांगों में कहा है। कि हमारी निम्नांकित मांगों के उपर ध्यानाकर्षण करते हुए निराकारण करने का आग्रह हैं

1. शिक्षा कर्मियों की तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को भी शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावे।

2. जीने लायक वेतन कम से कम मध्यप्रदेश जैसे रू. 10,000/- स्वीकृत किया जायें, चुनावी घोषणा पत्र को पूरा किया जाये।

3. मिनी आंगनवाड़ी को पूर्ण आंगनबाड़ी बनाया जाये।

4. सुपरवाईजर के रिक्त पदों को शत-प्रतिशत वरिष्ठता क्रम में कार्यकर्ताओं से ही शीघ्र भरा जायें।

5. कार्यकर्ता के रिक्त पदों को सहायिकाओं से ही भरा जाये 25 प्रतिशत के बंधन को समाप्त किया जाये।

6. नासिक पेंशन, ग्रेज्युवेटी, समूह बिना का लाभ दिया जाये।

7. मोबाईल, नेट चार्ज और मोबाईल भत्ता दिया जाये, तब तक मोबाईल में कोई कार्य न लिया जाये। बी.एल.ओ. का कार्य भी मोबाईल से ना लिया जावे।

8. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं से सेवा के दरम्यान असामयिक मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाये।

9. कोविड-19 में काम करने वाले सभी कार्यकर्ता सहायिकाओं को प्रोत्साहन राशि दिया जाये।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...