28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

दुकान में फटा सिलेंडर, 40 लाख का सामान जलकर खाक…

HomeChhattisgarhदुकान में फटा सिलेंडर, 40 लाख का सामान जलकर खाक...

Date:

बलोदाबज़ार :

शहर के मंडी रोड स्थित दो दुकानों में देर रात आग लगने लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया. वहीं हार्डवेयर दुकान से लगे किचन केयर और वेल्डिंग दुकान में रखा सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ. रात होने से जनहानि तो नहीं हुई पर दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गए . घटनास्थल पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की करीब नौ टैंकरों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. घटना रात लगभग 2.30 बजे के आसपास बताई जा रही है.

हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दुकानदार विनोद पारवानी को बड़ा झटका लगा है दुकान में रखे लगभग 30 से 40 लाख रूपये का पेंट, वार्निस, प्लास्टिक तिरपाल, जाली सहित पेंट बनाने की मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो हो चुकी है और एक बड़ी क्षति दुकानदार को हुई है. वहीं हार्डवेयर दुकान से लगे किचन केयर व वेल्डिंग दुकान में भी आग की लपट पहुंची. जिससे वहां रखा घरेलू गैस सिलेंडर फट गया और एक बड़ा धमाका हुआ. रात होने से धमाके से जनहानि तो नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टला गया. वहीं दुकान में रखे लगभग पांच लाख का सामान जलकर खाक हो गया है. आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि असल कारण जांच के बाद ही पता चल सकेगा. फिलहाल एक बड़ी जनहानि होने से बच गयी. घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...