दुर्ग के पत्थर खदान स्थित तालाब में डूबने से युवक मौत,जांच में जुटी पुलिस…

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र की घटना। सूचना के मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एस डी आर एफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। मौके पर ही युवक की मौत हो चुकी थी। नंदिनी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह नंदिनी के पत्थर खदान में अशोक यादव उम्र 33 वर्ष नहाने गया था। जहां डूब जाने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया था। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

खबरें और भी…..