गांजा तस्कर के घर लगी थी ग्राहकों की भीड़, पुलिस ने मारी रेड…

HomeDHAMTARIगांजा तस्कर के घर लगी थी ग्राहकों की भीड़, पुलिस ने मारी...

Date:

धमतरी। जिले में हो रहे अवैध रूप से जुआ सटटा, शराब बिक्री एवं मादक पदार्थ गांजा पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना/चौकी प्रभारियों को कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिया गया है। जिस पर संदिग्ध गतिविधियों पर मूखबिर सूचना एवं सूचना संकलन के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि कोलियारी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा रखकर बेच रहा है। जिस सूचना के तस्दीक हेतु पुलिस टीम कोलियारी में पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर जाकर रेड की कार्यवाही की। जहां पर उत्तम साहू ग्राम कोलियारी को मौके पर रंगे हाथ पकड़ा गया। कब्जे से गांजा जब्त किया गया। वही पुलिस को देखकर खरीदने आये ग्राहक भाग गये। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही कर थाना भखारा में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भखारा निरी.लेख राम ठाकुर,सउनि.नेहरु राम साहू,आर.संदीप साहू,हरीशंकर डहरिया,केशव मुरारी सोरी की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी-: उत्तम साहू पिता किशन साहू उम्र 40 वर्ष,साकिन कोलियारी,थाना भखारा आरोपी से मादक पदार्थ गांजा करीबन कुल वजन 01.150 ग्राम (एक किलो एक सौ पचास ग्राम) कीमती 11500/- रूपये जब्त किये गए |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव; वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेडलाइंस वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने धमतरी के ग्राम...

धमतरी में 127 किलो गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क -रायपुर हाइलाइट्स:• पुलिस और वन विभाग...