सी.ए.ए. लागू करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी शुभकामनाएं…

HomeCHHATTISGARHRAIPURसी.ए.ए. लागू करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Date:

रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीएए लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की अधिसूचना के तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प से अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आये अल्पसंख्यकों की बड़ी बाधा दूर हुई। सीएए के लागू होने से इन तीनों देशों में उत्पीड़न का शिकार हुए हमारे भाई-बहनों को संबल मिलेगा। उन्हें नागरिकता का लाभ मिलेगा और वे सारी सुविधाएं हासिल कर सकेंगे जो भारत के नागरिक को मिलती हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उन लोगों के साहस को नमन करता हूँ जिन्होंने धार्मिक उत्पीड़न के बावजूद अपना धर्म नहीं बदला। नागरिकता नियमों की वजह से उन्हें भारत में शरण लेने के बावजूद नागरिकता मिलने में दिक्कत आ रही थी। नरेन्द्र मोद की सरकार ने उनकी पीड़ा को संवेदनशीलता से समझा और सीएए अर्थात सिटीजनशिप एमेंडमेंट एक्ट लेकर आये। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में लोग 2014 से पूर्व धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर बसे हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भाई-बहन धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर यहां पहुंचे हैं। नरेंद्र मोदी का यह निर्णय उनके जख्मों में मरहम का काम करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से भी हिंदू शरणार्थी छत्तीसगढ़ में बसे हैं। सीएए के लागू होने से उन्हें भी लाभ होगा।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...