29.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया मर्डर एवं सामुहिक बलात्कार की घटना का खुलासा…

HomeChhattisgarhनवपदस्थ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया मर्डर एवं सामुहिक बलात्कार...

Date:

आनंद गुप्ता : जशपुर ब्यूरो

जशपुर : विवाहिता को रास्ते में अकेला देख अपने साथी के साथ मिल सामुहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी दिलीप बड़ा को गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस को सफलता हाथ लगी है। विवाहिता की रिपोर्ट पर आरोपी 1 दिलीप बड़ा उम्र 40 साल एवं 2 मृतक रामलाल राम उम्र 50 साल के विरूद्ध धारा 376 (घ) भा.द. वि. एवं विवाहिता के पति मुकेश एक्का के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

बता दें कि घटना का खुलासा करते हुवे जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि दिनांक 16.02.2024 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका पति मुकेश एक्का दिनांक 15.02. 2024 को पास के गांव में गया था, काफी देर बाद वापस नहीं आने पर प्रार्थिया अपने पति को ढूंढते हुये उक्त गांव में गई एवं अपने पति के साथ वापस घर की ओर लौट रही थी, रास्ते में उसके पति मुकेश एक्का ने कहा कि “मैं फ्रेश होने तालाब (डबरी) की ओर जा रहा हूं, तुम घर की ओर जाती रहो तब प्रार्थिया घर की ओर जाने लगी उसी दौरान गांव के एक बरगद पेड़ के पास उसे दिलीप बड़ा एवं रामलाल राम मिले जो इसे देखकर पकड़ लिये और जबरदस्ती खींचते हुये पेड़ के पास एक मैदान में ले जाकर पहले दिलीप बड़ा ने उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद रामलाल राम दुष्कर्म कर रहा था, उसी दौरान प्रार्थिया का पति मुकेश एक्का वहां आ गया और रामलाल राम को “यह क्या कर रहे हो बोलकर” लकड़ी का फारा से सिर, पैर इत्यादि में मारने लगा, इसी दौरान प्रार्थिया एवं दिलीप बड़ा वहां से भाग गये। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर धारा 376 (घ) का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी दिलीप बड़ा उम्र 40 साल को दिनांक 17.02.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

दूसरे प्रकरण में प्रार्थी रामसाय राम उम्र 57 साल ग्राम वार्डपंच ने थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसे दिनांक 16.02.2024 के प्रातः में गांव की ओर से हल्ला-गुल्ला की आवाज आने पर बाहर जाकर देखा कि उनके गांव का मुकेश एक्का एवं अन्य लोग खड़े थे, उसी दौरान उसे मुकेश एक्का ने उसे बताया कि विगत दिवस दिनांक 15.02.2024 को गांव के डांड़ में रामलाल राम उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म कर रहा था तो यह उसे लकड़ी का फारा से हाथ, पैर, सिर, पीठ में कई बार वारकर चोंट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दिया है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर आरोपी मुकेश एक्का उम्र 38 साल के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर उसे दिनांक 17.02.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक रविशंकर तिवारी, स.उ.नि. बैजंती किण्डो, स.उ.नि. मनोज सिंह, स.उ.नि. ईश्वर प्रसाद वारले, स.उ.नि. नसरूद्दीन अंसारी, प्र.आर. 16 ढलेश्वर यादव, आर. 350 हेमंत कुजूर, आर. 596 शोभनाथ सिंह, आर. 378 विनोद तिर्की, न.सै. थानेश्वर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

ख़बरें और भी ,देखते रहिये www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर /रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• DKSZC सदस्य पापाराव ने...