एम ए डिग्री होल्डर को भी मिलेगी सरकारी नॉकरी…

HomeCHHATTISGARHRAIPURएम ए डिग्री होल्डर को भी मिलेगी सरकारी नॉकरी...

Date:

रायपुर,16 फरवरी । एमए करने वालों को भी सरकारी नौकरी मिलेगी। स्‍कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसी भर्ती में छत्‍तीसगढ़ भाषा में एमए करने वालों के लिए पद स्‍वीकृत किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने यह घोषणा सदन में प्रश्‍नकाल के दौरान की। छत्‍तीसगढ़ी भाषा में शिक्षा को लेकर कुंवर सिंह निषाद ने प्रश्‍न किया था। निषाद ने छत्‍तीगसढ़ी में शिक्षा दिए जाने को लेकर प्रश्‍न किया था। इस पर मंत्री अग्रवाल ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ी की लिपी नहीं है। अभी हिंदी के शिक्षक की छत्‍तीसगढ़ी पढ़ाते हैं। उसकी अलग से व्‍यवस्‍था करने की जरुरत नहीं है। इस पर निषाद ने कहा कि प्राथमिक स्‍तर की पढ़ाई छत्‍तीसगढ़ी में कराने की घोषणा की गई थी। एनसीआरटी इसके लिए तैयार है केवल सरकार की घोषणा बाकी है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार केवल छत्‍तीसगढ़ी नहीं बल्कि हल्‍बी, सरगुजिहा और सदरी सहित अन्‍य स्‍थानीय भाषाओं में पढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए किताब तैयार कराया यगा है। उन्‍होंने कहा कि छत्‍तीसगढ़ी में एमए करने वालों की इसी साल शिक्षक के रुप में भर्ती होगी। उन्‍होंने कहा कि छत्‍तीसगढ़ी में शिक्षा की बात भावनात्‍मक रुप से अच्‍छा है, छत्‍तीसगढि़या को आगे बढ़ाना है।इस भावना से मैं भी सहमत हूं, लेकिन हमें अपने बच्‍चों का स्‍तर भी बढ़ाना है। उन्‍हें राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है।

खबरें और भी…..

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...