HomeCHHATTISGARHRAIPURसंस्कृति विभाग में सात पदों की भर्ती मामले में गड़बड़ी की शिकायत,...

Date:

संस्कृति विभाग में सात पदों की भर्ती मामले में गड़बड़ी की शिकायत, मामला पहुंचा EOW

रायपुर : संस्कृति व पुरातत्व विभाग में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( पीएससी ) के माध्यम से द्वितीय श्रेणी के सात पदों के भर्ती में गड़बड़ी का मामला राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW ) में पहुँच गया है | शिकायत के मुताबिक संस्कृति विभाग के अधिकारीयों ने अपने रिश्तेदारों व करीबियों को गलत अनुभव प्रमाणपत्र देकर चयन भी करा लिया | इनमे दो तो विभाग में ही संविदा पर कार्यरत हैं | इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में लेन देन के आरोप भी लगे थे | और अब दस्तावेज सहित ई ओ डब्लू मे शिकायत की गयी है |

बताया गया कि विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के आर टी आई प्रकोष्ठ के संयोजक ने चुनाव आयोग में शिकायत कर आरोप लगाया था कि चुनावी फंड जुटाने के लिए भर्ती हुई है और अधिकारीयों ने अपने रिश्तेदारों को द्वितीय श्रेणी के पदों पर भर्ती कर लिया है | कई नेताओं व अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय में भी थी | हालांकि 23 अगस्त को साक्षात्कार के बाद आनन् फानन में चयन सूची जारी कर दी गयी , लेकिन गड़बड़ी का खुलासा होने पर नियुक्ति आदेश अभी जारी नहीं किये है |

इस भर्ती में गड़बड़ी पर कई अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को EOW कार्यालय में सभी दस्तावेजो सहित शिकायत की है | शिकायत इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी पर पी एस सी के लोगों की भूमिका सामने आयी है |

ख़बरें और भी ,बने रहिये www.swatantrachhattisgarh .com पर

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर कृषि कॉलेज में आज स्पॉट काउंसलिंग, बीएससी कृषि में प्रवेश का मौका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के...

रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता ‘पुष्पांजलि’ 19-20 सितंबर 2026 को….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: श्री बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर...