32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

पूर्व सांसद वीणा वर्मा का निधन ,कल दिल्ली में अंतिम संस्कार …

HomeChhattisgarhपूर्व सांसद वीणा वर्मा का निधन ,कल दिल्ली में अंतिम संस्कार ...

Date:

बिलासपुर : 06 फरवरी 2024.

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य रहीं सांसद वीणा वर्मा का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर कल बुधवार दोपहर 2 बजे किया जाएगा। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आज मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उनका बिलासपुर से विशेष लगाव था। उनके पति साहित्यकार और राजनेता रहे श्रीकांत वर्मा ने बिलासपुर के विकास की नींव रखी थी। छत्तीसगढ़ से दो बार राज्यसभा सांसद रहीं वीणा वर्मा का परिवार वैसे तो रहने वाला बिलासपुर का था मगर इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहने के दौरान उनका परिवार दिल्ली में काफी प्रभाशाली रहा।

बता दें कि शहर के तिलक नगर में रहने वाले श्रीकांत वर्मा का विवाह 1967 में वीणा वर्मा से हुआ था। 1 सितंबर 1941 को जन्मी वीणा वर्मा भी राज्यसभा सदस्य रहीं हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पति श्रीकांत वर्मा के सपनों को पूरा करने का काम किया।

ख़बरें और भी ,देखते रहिये www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...