‘छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से निपटने 1666.40 करोड़ जारी’ सांसद दीपक बैज के सवाल पर केंद्र ने यह जवाब दिया, बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस सरकार में मिली राशि…

HomeCHHATTISGARHRAIPUR'छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से निपटने 1666.40 करोड़ जारी' सांसद दीपक बैज के...

Date:

रायपुर :06 फरवरी 2024.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार से नक्सल ऑपरेशन में फंड की कटौती को लेकर सवाल पूछे थे, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जवाब दिया है। जवाब में बताया गया है कि 2017-18 और 2023-24 के बीच नक्सलियों से निपटने राज्य को 1666.40 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जो पिछली रमन सरकार के मुकाबले कहीं ज्यादा राशि कांग्रेस सरकार में दी गई है। सांसद दीपक बैज ने कहा था कि क्‍या छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान में उपयोग किए जाने वाले संसाधनों पर होने वाले व्यय की केंद्रीय हिस्सेदारी 100 प्रतिशत से घटाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है, इसी का जवाब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया है।

छत्तीसगढ़ को 479.80 करोड़ की राशि जारी :

नित्यानंद राय ने कहा कि चौदहवें वित्त आयोग की सिफारिशों का पालन किया जा रहा है। गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया कि वामपंथी उग्रवाद से निपटने के लिए राज्यों की सहायता के लिए वार्षिक फंड में काफी वृद्धि की गई है।

साल 2011-12 से 2016-17 के बीच 6 साल में वामपंथी उग्रवाद से निपटने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ को 479.80 करोड़ की राशि जारी की गई थी। साल 2017-18 से 2022-23 के बीच पिछले 6 सालों के दौरान ऐसी स्कीम्स के तहत राज्य को 1666.40 करोड़ की राशि जारी की गई है।

केंद्र सरकार ने अपने जवाब में बताया है कि इसी तरह साल 2011-12 से 2016-17 के बीच 6 साल के दौरान ऐसी स्कीम्स के तहत वामपंथी उग्रवाद प्रभावित सभी राज्यों को गृह मंत्रालय ने 2172.79 करोड़ की राशि जारी की है।

2017-18 2022-23 के बीच 6 साल में 5601.28 करोड़ की राशि जारी की गई है। वर्तमान में गृह मंत्रालय वामपंथी उग्रवाद से संबंधित स्कीम्स के अंतर्गत आंध्र प्रदेश, बिहार छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और केरल को शामिल करता है।

ख़बरें और भी,देखते रहिये www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...