31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

परमिशन के बिना बीजेपी मुख्यालय के बाहर कल प्रदर्शन करेगी AAP, दिल्ली पुलिस तैनात करेगी 1 हजार जवान …

HomeNationalपरमिशन के बिना बीजेपी मुख्यालय के बाहर कल प्रदर्शन करेगी AAP, दिल्ली...

Date:

दिल्ली : 01 फरवरी 2024…दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है | इसके बाद भी आप पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा | जिसमे अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान भी शामिल होंगे | दिल्ली के ITO के पास DDU मार्ग पर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है | इस सुरक्षा में करीब 1 हजार पुलिस कर्मी और पेरामिलिट्री फ़ोर्स को कल यानी शुक्रवार को तैनात किया जाएगा |

आपको बता दें कि इस इलाके में हमेशा धारा 144 लगी रहती है | जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के चलते पुलिस रोड को क्लॉक कर सकती है | इसकी वजह से नयी दिल्ली ,सेंटर दिल्ली के आसपास भरी जाम लग सकता है | हालाकि पुलिस रूट डायवर्ट भी कर सकती है | इस प्रदर्शन में कई जगहों से पार्टी के कार्यकर्त्ता के आने के संकेत पुलिस को मिली है |

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धोखाधड़ी को लेकर बीजेपी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का आव्हान किया है | जबकि इस प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है |

ख़बरें और भी ….www.swatantrachhattisgarh.com पर .

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related