36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राममय हुआ पूरा जशपुरनगर,एल.ई.डी. स्क्रीन पर किया किया जाएगा महोत्सव का सीधा प्रसारण…

HomeChhattisgarhश्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राममय हुआ पूरा जशपुरनगर,एल.ई.डी. स्क्रीन पर...

Date:

आनंद गुप्ता : जशपुर ब्यूरो

जशपुरनगर 22 जनवरी 2024: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे प्रदेश और देश में हर्षोल्लास का माहौल है। ऐसे में सोमवार को होने वाले महोत्सव को लेकर जशपुर नगर सहित पूरे जिले में भी जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। पूरा जशपुर राममय हो गया है, सभी राम जी की भक्ति में लीन हो गए हैं।

शासन-प्रशासन द्वारा भी कई आयोजन किए जा रहे है। जिसमें मुख्य रूप से जिला प्रशासन की सहयोग से जशपुर शहर स्थित रणजीता स्टेडियम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिसके लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिससे हजारों लोग एक साथ सीधा प्रसारण देख सकेंगे। प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। इस दिन का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दिन को पूरे जशपुर जिले में महापर्व के रूप में मनाया जाएगा। सभी घरों व मंदिरों में पूजा पाठ व दीपोत्सव किया जाएगा।
इस अवसर पर जशपुर बजारडांड़ स्थित लक्ष्मी गुड़ी मंदिर से प्रातः 8:00 बजे बाईक रैली निकाली जाएगी ।

इसके आलावा शाम को बस स्टैड स्थित हनुमान मंदिर में 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ, शृंगार एवं शोभा यात्रा निकाली जाएगी। श्रीराम लला जी के इस भव्य महोत्सव को लेकर जिला भर के सभी मंदिर भवनों को रंगबिरंगी लडिय़ों से सजाया गया है , वहीं मंदिर भवनों में दीप उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें शहर स्थित श्री बालाजी मंदिर, हनुमान मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर सहित अन्य मंदिर शामिल हैं । शहर के सभी मार्गो में ध्वज व भगवान श्री राम के प्रतिमा स्वरूप फ्लेक्स लगाए जा गए है यहां पर कई कार्यक्रम आयोजित की जाएगी । भजन मंडलियां सुंदरकाण्ड पाठ सहित भजन गायन की प्रस्तुति देंगे । रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर हर वर्ग में उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि आज 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

ख़बरें और भी ….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...